गिरडीह, जुलाई 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। दिल्ली में पेपर लीक को लेकर छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के समक्ष अन्य सांसदों के साथ धरने पर बैठने पर की गई गिरफ्तारी एवं दुर्व्यवहार के विरोध में गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से टावर चौक पर धरना दिया गया। धरने में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पेपर लीक मामले के लिए जिम्मेदार मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों पर हुए कायराना अत्याचार, पुलिस के साथ मिलकर भाजपाईयों द्वारा पिटाई और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना शर्मनाक है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम का पुतला, केंद्र सरकार पर साधा...