लखनऊ, जून 13 -- कांग्रेस पेपर लीक और बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद इस मसले की अगुआई करेंगे। राहुल 10 जुलाई को प्रयागराज में विद्यार्थियों और प्रतियोगी अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे। जिला और ब्लॉक इकाइयों के साथ ही युवा कांग्रेस व एनएसयूआई को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को एनएसयूआई ने राजभवन घेराव का ऐलान किया है。 यह भी पढ़ें- राहुल गांधी कोटा से छेड़ेंगे पेपरलीक के खिलाफ देशव्यापी मुहिमबेरोजगारी और पेपर लीक पर कांग्रेस की रणनीति बीते दिनों नई दिल्ली में सभी राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की बैठक हुई थी। इसमें सभी राज्यों को निर्देश दिए गए थे कि वे कांग्रेस द्वारा तय कार्यक्रमों को बूथ स्तर...