पेपर लीक और परीक्षा अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य संकट में : शिवेंद्र प्रताप सिंह
बहराइच, जून 23 -- बहराइच, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन परिश्रम करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। वे कोचिंग, अध्ययन सामग्री, आवेदन शुल्क, यात्रा, आवास तथा अन्य व्यवस्थाओं पर अपनी अथवा अपने अभिभावकों की गाढ़ी कमाई खर्च करते हैं। पेपर लीक, परीक्षा निरस्तीकरण, तकनीकी खामियों तथा प्रशासनिक अव्यवस्थाओं की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य को असुरक्षित बना दिया है। मंगलवार को कांग्रेस भवन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक माफियाओं की सक्रियता तथा सरकार की लापरवाही के कारण देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 10 जुलाई को नीट अभ्यर्थियों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.