जौनपुर, जुलाई 4 -- जौनपुर, संवाददाता। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को नगर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विफलताएं अब जनता के सामने आ चुकी हैं। सरकार की नीतियों के कारण देश के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं। आरोप लगाया कि देश संगठित लुटेरों के चंगुल में फंस गया है। कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर मिले चंदे और चढ़ावे का भी दुरुपयोग किया जा रहा है तथा सरकार चोरों और लुटेरों को संरक्षण दे रही है। यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी में केंद्र की जवाबदेही भी तय हो: गौतम जानबूझकर पेपर लीक कराए जा रहे हैं। दावा किया कि नीट सहित करीब 100 परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो चुके हैं और इस...