कौशाम्बी, जुलाई 25 -- नीट पेपर लीक को लेकर भड़की आग बुझाए नहीं बुझ रही है। शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले मंझनपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई को लेकर पार्टीजनों की जवानों से तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि इसी बीच खबर आई कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। आसपा के प्रयागराज मंडल प्रभारी आकिब जफर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता फायर स्टेशन के पास एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मंझनपुर कोतवाल सुनील सिंह भारी प...