शामली, जून 5 -- शामली। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, बढ़ती महंगाई तथा किसानों को यूरिया की कमी की समस्या को लेकर शामली कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। गुरूवार को समाजावादी पार्टी के छात्र सभा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी और सपा प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार के नेतृत्व में शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया कि नीट-यूजी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने तथा सीबीएसई परीक्षा परिणाम और प्रदेश में विभिन्न भर्तियों की प्रक्रिया में देरी के कारण लाखों युवा परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर प्रदेश भर में युवाओं...