आरा, जून 7 -- आरा, निज प्रतिनिधि। पेपर लीक, टीआरई 4 अभ्यर्थियों पर दमन समेत अन्य सवालों को ले छात्र संगठन आइसा और इंनौस की ओर से रविवार को भाकपा माले जिला कार्यालय श्रीटोला से मार्च निकाल कर बस स्टैंड में सभा आयोजित की गई। सभा का संचालन करते हुए आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने कहा भाजपा शासन में शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह संकट में है। विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे करोड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। बार-बार हो रहे पेपर लीक के बावजूद दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक के खिलाफ जगदीशपुर में आइसा का हस्ताक्षर अभियान आइसा मांग करता है कि एनटीए को भंग किया जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से हटाया जाए। इंनौ...