फरीदाबाद, जुलाई 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ उबाल अब फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को सीजेपी के जिला स्तरीय प्रदर्शन के आह्वान का असर देखने को मिला। यह भी पढ़ें- आतंकवादी संगठन रख रहे नजर? दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आस-पास इंस्टॉल किए FRSप्रदर्शन का नेतृत्व इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर जिलाध्यक्ष रूपचंद लांबा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। दूसरी ओर क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा ने भी प्रदर्शन कर युवाओं से जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में आगे आने की अपील की। प्रदर्शनकारियों को लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया और उन्हें परिसर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया। यह...