बगहा, मई 14 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) द्वारा गुरुवार को महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया गया। जिला सचिव हसमत आलम के नेतृत्व में मार्च निकालकर कॉलेज गेट पर सभा आयोजित की गई। छात्रों ने टीआरई -4 अभ्यर्थियों पर पटना में हुए बर्बर लाठीचार्ज, नीट पेपर लीक, एईडीओ पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था के संकट के खिलाफ केंद्र और बिहार सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।सभा को संबोधित करते हुए आइसा के जिला सचिव हसमत आलम ने कहा कि बिहार में शिक्षा और रोजगार व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नीट पेपर लीक, बीपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी और एईडीओ समेत लगातार हो रहे पेपर लीक यह साबित करते हैं कि भाजपा और जदयू की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह भी पढ़...