पेपर मिल में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां और 50 दमकल कर्मी बुझाने में जुटे
मुजफ्फर नगर, मई 25 -- मुजफ्फरनगर सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित जीनस पेपर मिल के यार्ड में पड़े वेस्ट पेपर में रविवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल और पेपर मिलों की 15 गाड़ियां देर शाम तक जुटी रहीं। हवा के कारण आग विकराल रूप धारण किए हुए है। आग बुझाने के लिए लगभग 50 दमकलकर्मी जुटे हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार गाड़ियों से पानी की बौछार की जा रही है। वेस्ट पेपर के बंडलों को उलट पलट करने के लिए आठ जेसीबी मशीनों को बुलाया गया। आग बुझाने के लिए आसपास के जनपदों से भी गाड़ी मंगाई गई है。 यह भी पढ़ें- पेपर मिल में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां और 50 दमकल कर्मी बुझाने में जुटे घटना का समय रविवार को जीनस पेपर मिल में सुबह करीब 11 बजे यार्ड में पड़े वेस्ट पेपर में आग लग गई। हवा के कारण सुलग रही आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.