फिरोजाबाद, मार्च 15 -- शिकोहाबाद में रविवार को मैनपुरी रोड स्थित एक पेपर मिल में काम करते समय मशीन की चपेट में आने से मुरादाबाद के युवक की मौत हो गई। वह अपने परिवार का इकलौता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। अमन कुमार (23) निवासी गांव ठाकुरद्वारा मुरादाबाद अपने परिवार का इकलौता वारिस था। वह एक सप्ताह पूर्व काम करने के लिए शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित पेपर मिल में आया था। रविवार को वह पेपर मिल की मशीन पर काम कर रहा था। तभी वह उसकी चपेट में आ गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही पेपर मिल में अफरा तफरी मच गई। मौके पर श्रमिकों की भीड़ जमा हो गई। युवक के साथी कर्मचारी उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक के परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी...