लखनऊ, अप्रैल 26 -- पेपर मिल कॉलोनी के प्रस्तावित री-डेवलपमेंट के खिलाफ स्थानीय निवासियों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। सोमवार सुबह कॉलोनी स्थित तिकोना पार्क में क्षेत्रीय पार्षद राजेश सिंह गब्बर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने सभा कर लखनऊ विकास प्राधिकरण की योजना का विरोध किया। सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि कॉलोनी को ध्वस्त कर पीपीपी मॉडल के तहत अपार्टमेंट बनाने की योजना गलत है। निवासियों का आरोप है कि कॉलोनी के भवन अभी भी मजबूत और सुरक्षित हैं, यहां के पार्क हरे-भरे हैं और सड़क व पर्यावरण की स्थिति भी बेहतर है। इसके बावजूद प्राधिकरण द्वारा कॉलोनी को जीर्ण-शीर्ण घोषित कर ध्वस्तीकरण की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- दुर्गा मंदिर परिसर के प्राचीन कुएं की सफाई की मांग स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने वर्षों से कॉलो...