काशीपुर, अप्रैल 19 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक पेपर मिल में वेस्ट पेपर यार्ड में आग लग गई। जिसके चलते लगभग 400 से 500 टन वेस्ट पेपर जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया। रविवार को अलीगंज रोड स्थित प्रॉलिफिक पेपर प्राइवेट लिमिटेड में वेस्ट पेपर यार्ड में सुबह लगभग 11:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इसके बाद कंपनी के जीएम जुल्फिकार अली ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने लगभग तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- 2023 में कचरे के ढेर में आग लगने से बाप-बेटा समेत तीन की हो गई थी मौत कंपनी के जीएम जुल्फिकार अली ने बताया कि यार्ड में लगभग 400 से 500 टन वेस्ट पेपर जलकर ...