बरेली, मार्च 12 -- फरीदपुर। दसवीं का बोर्ड पेपर देने के बहाने घर से निकली छात्रा प्रेमी के साथ लापता हो गई। फरीदपुर के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। परिजन के मुताबिक दो मार्च को वह परीक्षा देने गई थी। देर शाम तक वापस नहीं आई तो खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में पता चला कि प्रशांत नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसी के साथ गई है। परिवार के लोग प्रशांत के घर पहुंचे। प्रशांत घर में नहीं था। इसके बाद परिजन ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...