काशीपुर, मई 28 -- काशीपुर। पेपर देने यूपी के स्वार गई एक 23 साल की युवती लापता हो गई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 19 मई की दोपहर के एक बजे उसकी 23 साल की बेटी पेपर देने स्वार के लिए निकली थी, जो अभी तक घर वापस नहीं आई है। परिवार ने बेटी को हर संभव जगह पर तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...