आगरा, जनवरी 3 -- पेपर देने गई छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़खानी हरकत दी। किसी तरह से पीड़िता कॉलेज से बाहर आई और कोतवाली नगर में जाकर शिकायत की। पीड़िता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षक को कॉलेज प्रशासन ने हटा दिया है। जिला फिरोजाबाद थाना एका के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शिकोहाबाद रोड स्थित कॉलेज में पढ़ती है। बीए की छात्रा देने के लिए कॉलेज में पहुंची थी। 30 दिसंबर को पढ़ने के लिए कॉलेज में आई थी। आरोप है कि कॉलेज के शिक्षक मुकेश निवासी नगला स्वामी थाना एका फिरोजाबाद ने देखकर छेड़खानी करने लगा। पीड़िता घबरा गई और विद्यालय से बाहर निकल आई। कोतवाली नगर में जाकर शिकायत की। पीड़िता ने तहरीर दी। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।...