आगरा, मार्च 13 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल की एक छात्रा को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। घर से पेपर देने के लिए गई छात्रा के नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे तलाश किया। मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि आरोपी के घर पर भी ताला लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया है कि उसकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। गत दस मार्च को वह घर से पेपर देने के लिए निकली, लेकिन घर लौटकर नहीं आई। जब उसे तलाश किया तो पता चला कि उसकी बेटी को प्रियांशु अगवा कर ले गया है, उनके घर पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन घर पर ताला लगा मिला। उसने अपनी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से...