रुडकी, मार्च 8 -- लक्सर में परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकल रहे एक छात्र पर दूसरे छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित छात्र की मां ने मामले की तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि वार्ड नंबर आठ आजाद नगर की सभासद रजनी देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा हरिद्वार रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को वह परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान स्कूल के एक छात्र ने बाहर से अपने कुछ साथियों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके बेटे पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। रजनी देवी के अनुसार उनके बेटे का उक्त छात्र से कुछ माह पहले विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर वह स्कूल पहुंचीं और घायल बेटे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.