पेपर आसान, हिंदी के सवालों ने किया परेशान
आजमगढ़, जून 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जिले में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन भी सकुशल संपन्न हो गई। दोनों पालियों में 12864 के सापेक्ष 10451 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 2413 परीक्षार्थियों परीक्षा छोड़ दी। भीषण गर्मी में परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर अपेक्षाकृत आसान था, लेकिन हिंदी के प्रश्नों ने परेशान किया। भीषण गर्मी में परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरे पर संतोष नजर आया। उनका कहना था की पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र होमगार्ड भर्ती परीक्षा से भी सरल था। हिंदी में रचना से संबंधित कुछ प्रश्न जटिल रहे। सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्न को छोड़कर सारे प्रश्न सरल रहे। गणित और रिजनिंग के प्रश्नों ने परीक्षा का स्तर कठिन बनाए रखा। पुलिस भर्ती की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.