पेपरलेस रजिस्ट्री से आएगी पारदर्शिता, आम जनता का समय बचेगा : सब रजिस्ट्रार
आरा, अगस्त 19 -- -रजिस्ट्री दफ्तरों का चक्कर काटने और लंबी कागजी प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी आरा, हमारे संवाददाता। पेपरलेस रजिस्ट्री से पारदर्शिता आएगी। साथ ही आम जनता की कीमती समय बचेगी। आरा सब रजिस्ट्रार सुशील कुमार ने बताया कि इस नई व्यवस्था से रजिस्ट्री दफ्तरों के चक्कर काटने और लंबी कागजी प्रक्रियाओं से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही डीड तैयार करने से लेकर स्टांप शुल्क के ऑनलाइन भुगतान, बायोमेट्रिक पहचान और डिजिटल हस्ताक्षर तक की सारी कड़ियां अब पूरी तरह से इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। इस सुधार का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुविधायुक्त राहत देना है। जमीन, फ्लैट और प्लॉट की रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल यानी पेपरलेस बनाया जा रहा है। जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने इस बड़े बदलाव की जानकारी दी। बताया कि इस नए नियम के लागू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.