छपरा, सितम्बर 2 -- निबंधन के साथ ही क्रेताओं को मिली डीड की डिजिटल प्रति पुरानी व्यवस्था की भागदौड़ से मिल रही राहत फोटो 10 पेपरस रजिस्ट्री के बारे में जानकारी देते जिला अवर निबंधक अभिषेक सिंह न्यूमेरिक 06 निबंधन कार्यालय हैं सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर शुरुआती झिझक अब सारण के लोगों के बीच भरोसे में बदलने लगी है।

पेपरलेस रजिस्ट्री की जानकारी बुधवार को बरसात के मौसम के बावजूद जिला मुख्यालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय में करीब 30 दस्तावेजों का निबंधन हुआ। खास बात यह रही कि सभी क्रेताओं को निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उनके दस्तावेज की डिजिटल प्रति उपलब्ध करा दी गई। निबंधन के तुरंत बाद डीड की प्रति हाथ में मिलने से क्रेताओं में खुशी दिखी। लोगों ने बताया कि पूर्व की व्यवस्था में रजिस्ट्री कराने के बाद मूल ...