अररिया, अगस्त 17 -- अररिया, संवाददाता जमीन खरीद-बिक्री के मामले में राज्य में निबंधन की नई पेपरलेस प्रणाली सोमवार से विधिवत शुरू हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में पेपरलेस रजिस्ट्री का हुआ आगाज, हार्ड कॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्मनई प्रणाली की प्रतिक्रिया वहीं ये अलग बात है कि पहले दिन नई प्रणाली के तहत एक भी डीड जिले के किसी भी निबंधन कार्यालय में जमा नहीं हुआ। अलबत्ता पूर्व में लिखे गए दस्तावेज के निबंधन की अनुमति मिलने के कारण जिला निबंधन कार्यालय में चल पहल देखी गई। वैसे दस्तावेज नवीसों का कहना है कि पेपरलेस प्रणाली को जमीन के क्रेता और विक्रेता ही नापसंद कर रहे हैं। वे इस प्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। मामले की पड़ताल के दौरान जिला निबंधन कार्यालय से जुड़े दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सचिव अब्दुल कुदुस...