नई दिल्ली, जून 6 -- Penny Stocks: पेनी स्टॉक String Metaverse Ltd ने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने 2 शेयर फ्री देने का ऐलान किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। जोकि अब नजदीक है। बता दें, पेनी स्टॉक का रेट 10 रुपये से भी कम का है। यह भी पढ़ें- सोना सस्ता हुआ या महंगा? आज शनिवार को क्या है गोल्ड का रेटकब है बोनस शेयर के लिए तय रिकॉर्ड डेट स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 9 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने पिछले दिनों 19 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा और रिकॉर्ड डेट पर उनके पास कम से कम 9 शेयर या उसके गुणा...