नई दिल्ली, मई 15 -- Penny Stocks: शुक्रवार को पेनी स्टॉक Davangere Sugar के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह मॉरिसस की फंड कंपनी के द्वारा किया गया निवेश है। मॉरिशस के फंड कंपनी क्राफ्ट एमर्जिंग मार्केट फंड पीसीसी ने Davangere Sugar के 5 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह खरीदारी ब्लॉक डील के जरिए हुई है। बता दें, कंपनी के बीच यह डील 14 मई 2026 को हुई है। यह भी पढ़ें- सोने हुआ 3190 रुपये आज सस्ता, चांदी का दाम सर्राफा बाजार में 19850 रुपये गिरा यह इनवेस्टमेंट Citadel Capital Fund और Elite Capital Fund के बीच बंटा है। दोनों ने मिलाकर 2.5-2.5 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह ट्रांजैक्शन 3.65 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से किया गया है। इस डील की कुल वैल्यू 18.25 करोड़ रुपये की हुई है।4 रुपय...