मेरठ, मार्च 12 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सदर के मैदान पर चल रही सब जूनियर बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता में गुरुवार को विवेकानंद एकेडमी और विजन विद्यापीठ स्कूल के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में विवेकानंद एकेडमी की टीम ने विजन विद्यापीठ को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। हॉकी कोच जोगिंदर सिंह ने बताया कि मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। मध्यांतर के बाद विवेकानंद एकेडमी की टीम ने अधिक आक्रामक खेल दिखाया और लगातार दबाव बनाया। मैच के 45वें मिनट में विवेकानंद टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। कृष्णा लोधी ने सटीक शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। यह गोल ही मैच का निर्णायक साबित हुआ।इसके बाद विजन विद्यापीठ की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन विवेकानंद एकेडमी के खिलाड़ियो...