धनबाद, अप्रैल 15 -- सेल चासनाला कोलियरी की वाशरी में मंगलवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब पहली पाली में काम पर आए ठेका मजदूरों ने हाजिरी घर पर ताला जड़ा पाया। संवेदक के कार्यालय में किसी भी कर्मी के मौजूद न होने से मजदूरों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित मजदूरों ने कार्य ठप कर दिया और सेल प्रबंधन व संवेदक के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस हड़ताल के कारण वाशरी का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। वाशरी के करीब 150 और क्लीनिंग विभाग के 50 मजदूर काम पर नहीं गए। आंदोलनकारी मजदूरों का कहना था कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सभी सरकारी संस्थानों और सेल में भी अवकाश है। सेल के नियमित कर्मचारियों को काम पर आने के बदले दो दिनों का 'पेड रेस्ट' (वेतन सहित अवकाश) दिया गया है, लेकिन ठेका मजदूरों के साथ संवेदक द्वारा सौतेला व्यवहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.