हाथरस, अप्रैल 8 -- सिकंदराराऊ। अलीगढ़ रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनोट में मंगलवार की सुबह सात बजे चार युवकों ने एक खेत पर पेड़ काट दिया। वही पेड़ के पास ट्रेक्टर का हेरो ख़डी हुई थी जो टूटा हुआ पेड गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई | उक्त उक्त मामले की जब शिकायत की तो चार आरोपितों ने पीड़ित के साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और जिस पर पीड़ित ने चार नामजदों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है | जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अरनोट निवासी हिमांशु ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि सुबह सात बजे गांव के चार युवक अपने खेत पर पेड़ काट रहे थे। पास ही में वहां हिमांशु के ट्रैक्टर की हेरो ख़डी हुई थी जो कि पेड़ कटने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त मामले की शिकायत ज़ब पीड़ित ने चारों युवकों से की तो उन्होंने पीड़ित के साथ गाली गल...