गाज़ियाबाद, जून 28 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। डीएलएफ कॉलोनी सी-ब्लॉक स्थित टंकी वाले पार्क में रविवार को कुछ लोगों ने करीब पांच पेडों को काट दिया। बिना किसी कारण पेडों को काटने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले सप्ताह पेड़ों की छंटाई और कटाई किए जाने के बाद रविवार सुबह फिर कुछ लोगों ने पार्क के पेड़ों को काटना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि रविवार सुबह कुछ लोग पार्क के पेड़ों को काट रहे थे। इसका विरोध करने पर पेड़ों को काटना बंद किया गया। यह भी पढ़ें- पेडों की कटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग करीब पांच पेड़ काट दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया की शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन कार्रवाई के बजाय पेड़ काटने वालों का समर्थन ...