पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव; हत्या कर लटकाने का आरोप, गांव में सनसनी
संवाददाता, जुलाई 24 -- गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र में बबूल के पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव से सनसनी फैल गई। युवक की मां ने युवती के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय गोलू बिंद राजकोट में राजमिस्त्री का काम करता था। वह दो दिन पहले ही गांव लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार गांव की 20 वर्षीय अंजू बिंद से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को दोनों का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ से लटके मिले।पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोलू की मां ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.