बुलंदशहर, मार्च 13 -- यूपी के बुलंदशहर में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव नेहरूपुर और मांछीपुर के निकट शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खुर्जा-मेरठ रेलमार्ग के किनारे एक ही परिवार के देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। पिलखन के पेड़ पर एक महिला का शव नीली रस्सी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसके नीचे करीब 30 वर्षीय युवक और 4 वर्षीय मासूम बच्ची के शव जमीन पर पड़े थे।​ शवों को देखते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। बताया गया है कि घटनास...