सहरसा, जून 2 -- नवहट्टा। हेमपुर गांव स्थित एक बगीचे में पेड़ से फंदे के सहारे लटकी मिली युवती के शव मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। मृतका 19 वर्षीय सुधा कुमारी की मां दायवती देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने बगीचे में युवती का शव पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...