संवाददाता, जुलाई 4 -- यूपी के श्रावस्ती में एक लापता बच्चे का शव पेड़ से लटका मिला। बच्चा चार दिन पहले घर से लापता हुआ था। परिवार वाले उसे खोजने में लगे थे लेकिन किसी का ध्यान पेड़ की ओर नहीं गया। आस-पास के लोगों को दुर्गंध आने पर जांच की गई। तभी पेड़ पर शव लटका मिला। शव की पहचान 12 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि बच्चे की हत्या की गई है और फिर शव लटकाया गया है। परिवार ने मामले में जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विशनापुर ठेकरहना में शुक्रवार सुबह एक 12 वर्षीय बालक का शव गांव के बाहर नाले के पास भिलौर के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय...