गोरखपुर, नवम्बर 5 -- गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा इलाके के जानीपुर में घर में अकेले रह रहे बरइपुरा निवासी फागू का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची गोला थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फागू मजदूरी करते थे। कुछ दिनों से घर पर अकेले रह रहे थे। बुधवार की सुबह ग्रामीण जब बागीचे की ओर गए तो उन्होंने फागू का शव गमछे के फंदे से लटकता देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। फागू के तीन बच्चे हैं, बड़ी बेटी वंदना की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र सिन्नू और पुत्री लक्ष्मीना घर पर रहते हैं। पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि फागू और उनकी पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने खुदकुशी कर ली। गोल...