श्रावस्ती, अप्रैल 6 -- राज कुमार गुप्ता/श्रावस्ती संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खेत में शीशम के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका पाया गया। शव देख लोगों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकौना थाना क्षेत्र के महजिदिया गांव के निवासी कैलाश सिंह के खेत में रविवार दोपहर में शीशम के पेड़ से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। शव देख ग्रामीण सुनील सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने दूरभाष से क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह सूचना दी।घटना की सूचना पर सीओ इकौना थाने की पुलिस व फारेंसिक टीम के साथ घटनस्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पहचान कराई। जिसकी पहचान बहराइच जिले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.