श्रावस्ती, जून 7 -- रत्नापुर। जनपद श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के इटरौली गांव निवासी राधे (35) पुत्र सम्भर का शव रविवार सुबह गांव के पूरब स्थित मुनेशर के बाग में गूलर के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर चन्दरखा बुजुर्ग पुलिस चौकी प्रभारी राम सजीवन निषाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह तथा थाना प्रभारी बिसुनदेव पाण्डेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस यह भी पढ़ें- पेड़ पर फंदे से मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भि...