प्रयागराज, मार्च 21 -- धूमनगंज थाना क्षेत्र में कबीर आश्रम के पीछे यादवपुर गांव के पास कछार में शनिवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कछार में गए लोगों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके एक हाथ पर टैटू बना है, जिसमें वीएन लिखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान की कोशिश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...