शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- जलालाबाद। नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर में बुधवार सुबह एक युवक का शव पीपल के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार को खबर दी गई। मृतक की पहचान नितिन देवल (25) पुत्र ब्रजमोहन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नितिन अपने पिता के साथ मुख्य चौराहे पर पान की दुकान चलाता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अचानक हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.