बांका, अप्रैल 21 -- बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बौंसी थाना क्षेत्र के हरिमोहरा मिशन के समीप हरियारी गांव स्थित बहियार में खेत के पास एक पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सोमवार रात स्थानीय लोगों ने बौसी थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा, एसआई दयाशंकर गौड़ एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडे गांव निवासी अनिल रविदास के पुत्र अभिषेक दास(25) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी युवक का शव बेर के पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव की एक युवती से...