शाहजहांपुर, मार्च 7 -- रामपुर पींग गांव में शुक्रवार सुबह खेत में आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगों पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गांव निवासी महेश सिंह का बेटा गौरव (करीब 18) गुरुवार रात घर में सो रहा था। परिजनों के अनुसार रात में किसी समय वह घर से बाहर निकल गया। शुक्रवार सुबह उसके चाचा खेत की ओर गए तो गौरव का शव उनके खेत में लगे आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। यह जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिवार के लोग बदहवास हो गए। घटन...