पेड़ से लटका मिला महिला का शव
श्रावस्ती, जुलाई 31 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब परसिया राजा गांव के बाहर स्थित एक आम के बाग में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रैया तराई के मजरा प्रतापबली पुरवा निवासी सुशीला (30) पत्नी घनश्याम शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चौकी अंतर्गत ग्राम परसिया राजा स्थित आम के बाग में एक महिला का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व परिजनों ने शव की पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.