हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 20 -- मेरठ के फलावदा के दादूपुर गांव में शनिवार रात पारिवारिक विवाद के बीच 65 वर्षीय सुमित्रा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उनके बेटे-पोते के तेजाब से झुलसने की घटना ने सनसनी फैला दी। परमवीर और उसके 14 वर्षीय बेटे उदय को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती परमवीर ने गांव के एक युवक और अपने छोटे भाई की पत्नी पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा सामने आया है।बेटे-पोते पर तेजाब फेंका, महिला का शव मिला बताया गया कि सुमित्रा देवी के पति युद्धवीर सिंह सरकारी शिक्षक रहे हैं और उन्हें पेंशन मिलती थी। पेंशन की रकम, जमीन और पोते को मोबाइल दिलाने को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।...