सीतामढ़ी, मई 23 -- शिवहर। जिले के फतहपुर थाना क्षेत्र के कनुआनी गांव के गांव के करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग राम विनय सहनी का शव गांव से कुछ दूरी पर कहतरवा के समीप स्थित सरेह में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक राम विनय सहनी, स्वर्गीय सरयुग सहनी के पुत्र था। ग्रामीणो के अनुसार उनका अपनी ही बेटी सीता कुमारी और दामाद रामकुमार सहनी के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सूचना मिलने के बाद फतहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि जंगल में एक शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर श...