बोकारो, मार्च 6 -- गोमिया, प्रतिनिधि।बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सिधाबारा पंचायत के मुरपा जंगल में गुरुवार सुबह प्रेमी युगल का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मृतकों की पहचान सावित्री कुमारी (20), पिता ढेना मांझी, निवासी मुरपा तथा फूलचंद सोरेन (25), पिता रति सोरेन, निवासी विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों का शव मुरपा मध्य विद्यालय से लगभग 200 मीटर पीछे जंगल में केंद के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। बताया जाता है कि बड़की सिधाबारा पंचायत के सिंहपुर-नावाडीह गांव में सरहुल मेला लगा हुआ था। सावित्री कुमारी मंगलवार को घर से मेला देखने के लिए निकली थी। उसने घर वालों से यह भी कहा था कि मेले में...