बदायूं, जून 26 -- संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य का शव पेड़ से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक रात में घर से निकल गया था और काफी तलाश के बाद उसका शव मिला। घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। बाद में परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गांव टिकरा बछेली का है। यहां के निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश कुमार 30 वर्ष, पुत्र रामेश्वर दयाल का शव ग्राम सरेली के निकट एक पेड़ से लटका मिला। बताया गया है कि 21 जून को परिवार में चचेरे भाई की शादी थी, जिसके चलते घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था और सभी लोग कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त थे। बीती रात सर्वेश अचानक घर से कहीं चले गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी...