पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला पूरणमल निवासी 50 वर्षीय आशीष गंगवार पुत्र उत्तम चंद्र ने रामलीला मैदान में पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव बुधवार सुबह रामलीला मैदान की ओर गए लोगों ने लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक ने अपनी पत्नी को रात नौ बजे गुड बाय का मैसेज भेजा था। मृतक का शहर में गंगोत्री जल के नाम से वाटर प्लांट है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आत्महत्या करने के कारण की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...