नवादा, अप्रैल 1 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में बेल के पेड़ से एक अधेड़ का शव झूलता हुआ पाया गया। घटना मंगलवार की सुबह करीब 06 बजे जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव गांव स्थित मुसहरी टोले के समीप की है। मुसहरी टोले से कुछ ही दूरी पर स्थित खेतों में लगे बेल के पेड़ के एक तने से शव मृतक के गमछे से लटका हुआ था। घटना की सूचना पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गये और शव पेड़ से नीचे उतारा गया। शव की पहचान बरेव गांव के स्व. सियाशरण सिंह के 50 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह के रूप में की गयी। वे एक किसान थे और ट्रैक्टर से लोगों की खेत जोतकर जीवन यापन करते थे। घटना की सूचना पर नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.