गोंडा, अप्रैल 9 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक थानाक्षेत्र के विशुनपुर तिवारी गांव में गुरुवार को अधेड़ का शव पीपल के पेड़ से कपड़े के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अधेड़ की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। विशुनपुर तिवारी गांव के इब्राहीम ने बताया कि वह राधे तिवारी के खेत की सिंचाई कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे उनका बेटा कल्लू पत्ती तोड़ने के लिए खेत की ओर गया। इसी दौरान उसने पेड़ से लटका शव देखा और घर आकर सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। साथ ही आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...