मोतिहारी, दिसम्बर 19 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत अंतर्गत धनकी टोला सरेह में गुरुवार की सुबह तिलका के पेड़ से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का नग्न शव लटका हुआ मिला। शव देखे जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना हरसिद्धि थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा, दारोगा अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक का हुलिया साध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.