मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर ओपी क्षेत्र के मठिया (सरैया) खजूर बन्नी में सोमवार को पेड़ से लटका बुजुर्ग का शव मिला। मृतक बरुराज थाना क्षेत्र के गोखुल हरदेव राय टोला निवासी बालदेव महतो (60) थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने की सूचना पर थानेदार नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक बालदेव महतो की पुत्रवधू विनीता देवी ने पुलिस को बताया कि ससुर अहले सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे। लगभग दस बजे कुछ लोगों ने बताया कि बालदेव महतो का शव खजूर बन्नी में एक पेड़ से लटका हुआ है। भागी-भागी वहां पहुंची तो देखकर दंग रह गई। बताया कि ससुर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने हत्या की आशंका...