हाजीपुर, जून 10 -- महुआ । सं.सू. छेड़खानी के आरोप में एक युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जबकि युवक के पिता ने अपने पुत्र को मवेशी खरीदने जाने के दौरान मारपीट कर अधमरा करने और रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए महुआ थाने में आवेदन दिया है। यह घटना बुधवार की बताई गई है। यह भी पढ़ें- पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई का वीडियो वायरलयुवक का ब्योरा तिसीऔता थाना के लक्ष्मीनारायणपुर निवासी रामप्रवेश राय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके पुत्र सोनू कुमार गाय खरीदने के लिए 42 हजार रुपए लेकर बाइक से परमानंदपुर के लिए निकला था। इस बीच रास्ते में घात लगाए कुछ लोगों ने उससे मारपीट की और रुपए छीन लिए। बाइक छीनने के दौरान कुछ लोग आ गए। जिससे सभी वहां से निकल भागे। यह भी पढ़ें- फेसबुक पर हुआ प्यार, एक माह बाद प्रेमी छोड़कर फरार...